- Advertisement -
शिमला। इस बार मॉनसून के चलते प्रदेश भर में 1562 करोड़ का नुकसान हुआ है। यह बात शिमला में मीडिया के लिए आयोजित डिजास्टर रिस्क रिडक्शन वर्कशॉप के दौरान राजस्व विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव मनीषा नंदा ने कही। नंदा ने कहा कि हिमाचल में जल्द स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फ़ोर्स भी बनाई जाएगी ताकि आपदा के समय जानी नुकसान को कम किया जा सके।
उन्होंने बताया कि सुनामी या भूकंप ही बड़ी आपदा नहीं होता है बल्कि हिमाचल में मॉनसून के दौरान इस बाद जो भी नुकसान हुआ है वह भी आपदा की श्रेणी में आता है। इस पर मीडिया ने अहम भूमिका अदा की और लोग मीडिया से ऐसी ही भूमिका की उम्मीद भी करते हैं। मनीषा नंदा ने बताया कि आपदा प्रबंधन दिवस 13 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। जिसके मद्देनजर पूरा माह के दौरान लोगों को आपदा प्रबंधन के बारे मे जागरूक किया जाएगा।
- Advertisement -