-
Advertisement
India के मनप्रीत बने इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन के सर्वश्रेष्ठ Player, रचा इतिहास
Last Updated on February 13, 2020 by Deepak
नई दिल्ली। भारतीय हॉकी खिलाड़ी मनप्रीत सिंह (Manpreet Singh) को इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन (International Hockey Federation) ने साल 2019 का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना है। इस खिताब को हासिल करने वाले वे पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। इस सम्मान की शुरुआत 1999 से हुई है लेकिन पहली बार किसी भारतीय खिलाड़ी को ये सम्मान मिला है। इस सम्मान को पाने के लिए मनप्रीत की टक्कर बेल्जियम के आर्थर वन और अर्जेंटीना के लुकास विला से थी।
Congratulations to 2019 FIH Player of the year (Men) – @manpreetpawar07
Vote results:
Manpreet Singh (IND) -35.2% of combined votes
Arthur Van Doren (BEL) -19.7% of combined votes
Lucas Vila (ARG) -11.7 % of combined votesBreakdown: https://t.co/xmsM0jS82C#HockeyStarsAwards pic.twitter.com/Zvq3TiPzcg
— International Hockey Federation (@FIH_Hockey) February 13, 2020
भारतीय हॉकी टीम (India Hockey Team) के कप्तान मनप्रीत सिंह ने 2011 में डेब्यू किया था। अपने करियर में अब तक वह करीब 260 मैच खेल चुके हैं। 2019 में मनप्रीत ने ओलिंपिक क्वालीफायर में भारतीय टीम की अगुआई की और उसमें जीत हासिल करके 2020 टोक्यो ओलिंपिक (Tokyo Olympic 2020) के लिए भारत का टिकट हासिल किया था। मनप्रीत ने 2012 और 2016 ओलिंपिक में भी भाग लिया था। मनप्रीत (Manpreet Singh) को कुल मिलाकर 35.2 प्रतिशत वोट मिले हैं। जबकि, आर्थर को 19.7 और लुकास को 11.7 फीसदी वोट मिले हैं। मनप्रीत को 53 फीसदी नेशनल एसोसिएशन, 19.5 मीडिया वोट्स और 15.1 फैंस/ प्लेयर्स के वोट मिले जिसके बाद उन्होंने सबसे बेहतरीन खिलाड़ी का अवार्ड हासिल किया।