- Advertisement -
हिमाचल ( Monsoon)में मानसून आ चुका है और इसी के साथ ही गुरुवार सुबह प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बारिश( Rain)हुई। सुबह की बारिश से लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली है। प्रदेशभर में आसमान में बादल छाए हुए है। ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अगले 3 घंटों के दौरान शिमला, सोलन, सिरमौर, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, किन्नौर और मंडी जिलों में तेज हवाएं चलने और गरज के साथ बारिश होगी।
मौसम विभाग की ओर से आने वाले छह व सात जुलाई को प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस संबंध में यलो अलर्ट जारी कर लोगों को सचेत रहने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने नौ जुलाई तक प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश का क्रम जारी रहने की संभावना जताई है। शिमला स्थित मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा है कि
हिमाचल में मानसून के प्रवेश के बाद पहली झमाझम बारिश हुई है। प्रदेश के पांच जिलों में बारिश होने से गर्मी से राहत मिली है। इस बार मानसून के दौरान ज्यादा बारिश की संभावना है।
- Advertisement -