- Advertisement -
कुल्लू। सैंज घाटी के शंगचूल महादेव के धार्मिक पवित्र स्थल पर शेंशर मनु ऋषि और देवता शंगचूल महादेव का भव्य मिलन हुआ। इसमें देवता के सैकड़ों कारकुनों के साथ श्रद्धालुओं ने भव्य मिलन को देखकर भाव विभोर हुए। यह धार्मिक दृश्य कई वर्ष के बाद हुआ है, जिसमें देवता मनु ऋषि ने अपने जन्म स्थान पुजारी और गुरु ने धार्मिक प्राचीन परंपरा का निर्वहन किया। इसमें देवता को पवित्र जल के साथ स्नान करवाया गया और इस दौरान देव खेल भी हुई, जिसमें देवता ने गुरु के माध्यम से भविष्यवाणी की। देवता ने घाटी के सभी लोगों को अच्छी फसल सुख समृद्धि के के लिए आशीर्वाद दिया।
वहीं, देवता शंगचूल महादेव के कारदार सुधा देवी ने बताया कि जब तक के निर्देश पर यह धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें दोनों देवता का भव्य मिलन हुआ और इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने इस कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने कहा कि देवता ने पूरी घाटी के लोगों को आशीर्वाद दिया है जिससे पूरी घाटी में इस वर्ष अच्छी फसल होगी, जिससे इस साल घाटी में सुख समृद्धि रहेगी।
उन्होंने कहा कि इस तरह के धार्मिक कार्यक्रमों से लोग देवता के दर्शनों के साथ-साथ आशीर्वाद भी प्राप्त करते हैं। देवता शंगचूल महादेव के पुजारी ओम प्रकाश ने बताया कि घाटी की सुख शांति के लिए देवता मनु ऋषि और शंगचूल महादेव का भव्य मिलन हुआ है, जिसमें घाटी की सुख शांति के लिए देवता ने भविष्यवाणी की है। इस वर्ष घाटी में सभी फसलें अच्छी होगी और किसान, बागवानों के लिए मौसम भी पूरा साथ देगा। इस धार्मिक कार्यक्रम से घाटी के लोगों में भविष्यवाणी से खुशी की लहर है ।
- Advertisement -