- Advertisement -
शिमला। बरसात से पांगी- किलाड़ में हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए कृषि मंत्री रामलाल मार्कंडेय आज प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे। उनके साथ विधायक जियालाल कपूर भी जाएंगे। सीएम जयराम ने कृषि मंत्री रामलाल मार्केंडेय को पांगी व किलाड़ में बारिश से चलते हुए नुकसान का आकलन करने लिए विधायक के साथ वहां भेजा है। वे हेलीकॉप्टर से किलाड़ तक जाएंगे और नुकसान का जायजा लेने के बाद शाम को वापस लौट आएंगे।
जाहिर है कि पिछले दिनों बारिश से इस दुर्गम इलाके में खासा नुकसान हुआ है। कई मार्ग बह गए हैं और भूमि को भी नुकसान हुआ है। पीडब्ल्यूडी के किलाड़ डिवीजन के कई मार्ग बारिश के कारण बंद है।
- Advertisement -