-
Advertisement
लो जी सुनो, दुल्हन की साड़ी पसंद नहीं आई तो मंडप छोड़ भागा दूल्हा
Last Updated on February 8, 2020 by Vishal Rana
आपने अभी तक शादी (Marriage) टूटने के या मंडप से दूल्हे के भाग जाने के कई मामले सुने होंगे, लेकिन जिस मामले के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं वह बेहद अजीब है। क्योंकि, यहां शादी सिर्फ इसलिए टूट गई क्योंकि दूल्हे वालो (groom Side) को दुल्हन (Bride)की साड़ी पसंद नहीं आई थी। इससे भी अजीब बात तो ये थी कि दोनों की ये लव मैरिज (Love marriage)थी। एक साल के रिलेशनशिप (Relationship)के बाद दोनों शादी करने जा रहे थे।
यह भी पढ़ें: महिला Constable को पुलिस अधिकारी ने मारी गोली, फिर की आत्महत्या
मामला कर्नाटक (Karnataka)के हासन जिले का है। बताया जा रहा है कि दूल्हे के माता-पिता को पहले दुल्हन की साड़ी घटिया लगी, फिर जैसे ही ये बात दूल्हे तक पहुंची वह भी मंडप छोड़ कर भाग गया। फरार हुआ दूल्हा बीएन रघुकुमार और दुल्हन संगीता पिछले एक साल से एक-दूसरे को जानते थे जिसके बाद दोनों को प्यार हुआ। इसके बाद दोनों ने अपने घरवालों को शादी के लिए मनाया। दुल्हन की साड़ी देखकर दूल्हे के माता-पिता ने कहा कि वे इसे बदल ले लेकिन, इस बात पर दोनों पक्षों में बहस हो गई दूल्हे के माता-पिता ने भी कह दिया कि दुल्हन साड़ी नहीं बदलेगी तो वे शादी तोड़ देंगे। इतना सुनते ही दूल्हा वहां से निकल गया। फिलहाल दूल्हे का कुछ पता नहीं चल पाया है। इस मामले में पुलिस ने धोखाधड़ी (Fraud)का मामला दर्ज कर लिया है।