-
Advertisement
विवाहिता ने पेड़ से फंदा लगाकर किया Suicide, पुलिस ने दर्ज किया Case
रामपुर बुशहर। शिमला जिला के उपमंडल रामपुर (Rampur) के ननखड़ी में एक विवाहित महिला ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर उनकी बेटी को मानसिक रूप से परेशान करने के आरोप लगाते हुए पुलिस थाना ननखड़ी में मामला दर्ज करवाया है।
यह भी पढ़ें: West Bengal के लोगों की हिमाचल वापसी फिलहाल टली, जानिए क्यों रद्द हुई हावड़ा जाने वाली Train
मिली जानकारी के अनुसार मृतका के पिता बुद्धी सिहं निवासी टपरोग डाकघर खून्नी पनौली तहसील ननखड़ी ने अपने बयान में कहा है कि उनकी बेटी नेहा की शादी वर्ष 2017 में अरुण कुमार पुत्र केसर सिहं निवासी गांव व डाकघर खडाहण तहसील ननखड़ी के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही बेटी नेहा का पति अरुण, ससुर केसर सिहं, सास शकुन्तला व ननद पूनम इसकी बेटी को तंग व मानसिक रूप से परेशान करते थे। जिससे परेशान होकर नेहा ने बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली। इसके बाद पुलिस ननखड़ी की टीम को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया गया। जिसके बाद उसका पोस्टमार्टम करवाया गया। डीएसपी रामपुर अभिमन्यु ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

