- Advertisement -
नादौन। बदारण पंचायत के जसोह गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद उसके मायके पक्ष ने संस्कार से पूर्व जमकर हंगामा किया। पुलिस के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ और देर साए अंतिम संस्कार हुआ। विवाहिता की माता रीता देवी का आरोप था कि ससुराल पक्ष ने अंतिम संस्कार से पूर्व मायके वालों द्वारा किए जाने वाले रीति-रिवाजों के लिए उनका इंतजार नहीं किया और जल्दबाजी में लड़की का अंतिम संस्कार करने का प्रयास किया।
घटनाक्रम के अनुसार दाह संस्कार के लिए घर से ससुराल पक्ष के लोग चले तो रास्ते में मायके पक्ष की महिलाओं ने अर्थी को मौका पर ही नीचे रखवा दिया गया। इस दौरान काफी हंगामा हुआ तथा शव को वापस घर ले जाया गया। वहां मायके वालों ने अपने रीति रिवाज पूरे किए। इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी भी की और पुलिस (Police) के बड़े अधिकारियों से बात करने के बाद ही संस्कार के लिए तैयार हुए।
मायके वालों ने आरोप लगाया कि वह लोग संस्कार के लिए जरूरी सामान लेने रास्ते में रुक गए थे और उनका इंतजार नहीं किया गया। उनका यह भी आरोप था कि उन्हें विविहता के बच्चों के साथ नहीं मिलने दिया गया। वहीं, ससुराल वालों का कहना था कि मायके वाले घर से दूर खड़े थे और घर नहीं आ रहे थे। इससे पूर्व मायके वालों ने एसपी हमीरपुर (SP Hamirpur) से मिलकर लड़की की हत्या की आशंका जताई। इस संबंध में अतिरिक्त थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि शांति पूर्वक तरीके से दाह संस्कार हो गया है। उन्होंने बताया कि महिला के पति मनजिंदर सिंह को अदालत में पेश किया गया है। जहां उसे 5 दिन के पुलिस रिमांड (Police Remand) पर भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई का पता चलेगा।
- Advertisement -