-
Advertisement
Sundernagar: किडनी रोग से ग्रस्त महिला ने फंदा लगा दी जान, जांच में जुटी Police
सुंदरनगर। किडनी रोग से ग्रस्त एक 31 वर्षीय विवाहिता ने घर में पंखें से फंदा लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली है। मामला मंडी जिला के सुंदरनगर (Sundernagar) का है। मृतिका सुनीता देवी पत्नी हुसन लाल गांव नाटन डाकघर स्यांजी तहसील सुंदरनगर जिला मंडी पिछले लंबे समय से किडनी रोग से ग्रस्त थी। मृतिका डायलिसिस के सहारे अपनी जिंदगी काट रही थी और इसका ईलाज पीजीआई और आईजीएमसी शिमला में चल रहा था। मृतिका का पति टेलिरिंग का काम करता है और परिवार की माली हालत भी ठीक नहीं थी।
यह भी पढ़ें: Home Quarantine की उल्लंघना पर कांगड़ा के आलमपुर में दो के खिलाफ FIR
मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी प्रकाश चंद मिश्रा ने कहा कि मृतिका सुनीता देवी ने छत पर लगे पंखे के हुक से दुप्पटा बांधकर आत्महत्या कर ली है। उन्होंने कहा कि मौके से मृतिका का सुसाइड नोट (Suicide note) भी बरामद हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में मृतिका द्वारा आत्महत्या करने का कारण किडनी की लंबी बीमारी से ग्रसित होना प्रतीत हो रहा है। मिश्रा ने कहा कि मामले में सीआरपीसी की धारा 174 में प्राथमिक दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

