-
Advertisement
Martyr | Last Rites | Himachal |
किन्नौर जिला के असम में शहीद जवान की पार्थिव देह आज सुबह पैतृक गांव थैमगारंग लाई गई। शहीद की पार्थिव देह कुछ देर के लिए गांव में अंतिम दर्शन को रखी गई। इस दौरान पत्नी ने सैल्यूट देकर अपने पति को अंतिम विदाई दी। पुष्पेंद्र नेगी का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पार्थिव देह के घर पर दर्शन के बाद अंतिम शव यात्रा में बड़ी संख्या में किन्नौर के लोग शामिल हुए। थैमगारंग गांव पुष्पेंद्र नेगी अमर रहे के नारों से गूंज उठा। पुष्पेंद्र नेगी 19 डोगरा रेजिमेंट में सेवारत्त थे। वह बीते सोमवार को असम में ड्यूटी पर थे। इस दौरान वह तूफान के कारण पेड़ की टहनियों की चपेट में आ गए। इससे उनकी शहादत हो गई।
