- Advertisement -
राजगढ़। उपमंडल राजगढ़ में हुए एक सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को सिविल अस्पताल राजगढ़ में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। उधर, राजगढ़ पुलिस ने सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कोटला मांगण-दांवगा फाग सड़क पर एक मारुति गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
बताया जा रहा है कि शनिवार की रात को कार सवार एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे कि दांवगा फाग आते वक्त चालक ने गाड़ी से अचानक संतुलन खो दिया और गाड़ी 100 फुट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में कार सवार संजय, जयपाल व मनोहर घायल हो गए हैं। लोगों को कार हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए राजगढ़ सिविल अस्पताल पहुंचाया। राजगढ़ पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।
- Advertisement -