-
Advertisement
Massive Fire | Mehatpur |
Last Updated on April 15, 2024 by Himachal Abhi Abhi
ऊना। हिमाचल प्रदेश की सीमा से सटे मैहतपुर इंडस्ट्रियल एरिया के एक स्क्रैप उद्योग में मध्य रात्रि भीषण अग्निकांड हो गया। इस आग पर काबू पाने के लिए जिला के दमकल विभाग को पड़ोसी राज्य पंजाब के दमकल विभाग की भी मदद लेनी पड़ गई। अग्निकांड इतना भीषण था कि दो मंजिला इमारत भयंकर आग के चलते गिर गई है। इस घटना में करीब 2 करोड़ से ज्यादा का नुकसान होने का अनुमान है। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका।