- Advertisement -
नई दिल्ली। चीन में लैंडस्लाइड की वजह से ब्रह्मपुत्र नदी में एक बड़ी झील बन गई है। इस झील के फूटने पर असम और अरुणाचल में भयंकर बाढ़ आ सकती है। केंद्र सरकार ने दोनों राज्यों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा है।
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने असम के सीएम सर्बानंद सोनवाल से बात कर उन्हें सभी संभावित उपाय करने को कहा है। धीमजी, डिब्रूगढ़, लखीमपुर और तिनसुकिया जिले को किसी भी आपदा को रोकने के लिए अलर्ट रहने को कहा है। कोलकाता से नैशनल डिजास्टर रेस्पॉन्स फोर्स (NDRF) की 6 टीमों के भी पहुंचने की तैयारी है। इन्हें जरूरत के मुताबिक संबंधित जिलों में भेजा जाएगा। चीनी दूतावास के प्रवक्ता ने बताया है कि उनके देश ने भारत के साथ ‘इमर्जेंसी इन्फर्मेशन शेयरिंग मैकनिज्म’ ऐक्टिवेट कर दिया है।
आपको बता दें कि बुधवार को तिब्बत के मिलिन काउंटी में एक गांव में लैंडस्लाइड से ब्रह्मपुत्र नदी का मुख्य प्रवाह बाधित हो गया। भारतीय अधिकारियों ने बताया कि चीन ने बुधवार को कृत्रिम झील बनने की जानकारी दी। झील का पानी ओवर फ्लो हो रहा है। बताया जा रहा है कि अरुणाचल प्रदेश पहुंचकर यह बाढ़ की वजह बनेगा। लैंडस्लाइड की वजह प्राकृतिक बताई जा रही है।
- Advertisement -