-
Advertisement
शिमलाः घोड़ा संचालकों से 10 फीसदी वसूली का फैसला वापस, बढ़ेगी लाइसेंस फीस
Last Updated on February 7, 2020 by Deepak
शिमला। घोड़ा संचालकों को राहत देते हुए नगर निगम ने 10 फीसदी वसूली का फैसला वापस ले लिया है। पर लाइसेंस फीस में वृद्धि बढ़ोतरी के लिएस सहमति बनी है। अब लाइसेंस फीस को सालाना 120 रुपए से बढ़ाकर 500 रुपए किया जाएगा। इसके अलावा कोई भी पैसा घोड़ा संचालकों से नहीं लिया जाएगा। यह निर्णय नगर निगम अधिकारियों व घोड़ा संचालक यूनियन संबंधित सीटू के बीच मांगों को लेकर बैठक में लिया गया।
यह भी पढ़ें: D.El.Ed पुनर्मूल्यांकन व पुनर्निरीक्षण के लिए ऑनलाइन करें आवेदन
बता दें कि पिछले दिनों नगर निगम ने घोड़ा संचालकों से 10 फीसदी कर वसूली का फैसला लिया था। इस संदर्भ में घोड़ा संचालक व सीटू का नेतृत्व नगर निगम शिमला की मेयर से मिला था और इस बात को प्रमुखता से रखा था। कहा था कि अगर इस तरह का आर्थिक बोझ घोड़ा संचालकों पर डाला जाएगा तो उनका रोजगार छीन जाएगा। फैसला वापस लेने की मांग की थी। इसी संदर्भ में आज हुई बैठक में नगर निगम को 10 फीसदी वसूली के फैसले को वापस लेना पड़ा, जिसका घोड़ा संचालक यूनियन संबंधित सीटू ने स्वागत किया है।