-
Advertisement
राहतः Medical College Tanda के डॉक्टर की रिपोर्ट नेगेटिव , अब 7 दिन रहेंगे होम क्वारंटाइन
Last Updated on May 23, 2020 by saroj patrwal
कांगड़ा। हिमाचल में कोरोना संक्रमितों के बढ़ते आंकड़ों के बीच जिला कांगड़ा के लिए राहत भर खबर है। डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल टांडा ( Medical College Tanda) का जो डॉक्टर गत 12 मई को कोरोना पाजिटिव ( Corona positive) पाया गया था, उसकी ताजा रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसकेबाद डॉक्टर को अगले सात दिन तक होम क्वारंटाइन में रहना होगा। सीएमओ कागड़ा गुरदर्शन गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है। वर्तमान में जिला कांगड़ा में कोरोनोा संक्रमितों की संख्या 43 है और 13 लोग ठीक हो चुके हैं, 29 लोगों का इलाज चल रहा है औक एक मरीज की मौत हो चुकी है।
जाहिर है शुक्रवार शाम को जवाली तहसील के भरमाड़ का 49 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यह व्यक्ति संसारपुर टैरेस में संस्थागत क्वारंटाइन में था। यह दिल्ली (Delhi) से 13 मई को लौटा था। व्यक्ति को बैजनाथ शिफ्ट किया जा रहा है। इसके साथ ही हिमाचल में कुल आंकड़ा 172 और एक्टिव केस 109 हो गए हैं।