- Advertisement -
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफती (Former Jammu and Kashmir CM Mehbooba Mufti)ने अमरनाथ यात्रा के लिए किए गए इंतजामों पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा है कि ये कश्मीर के लोगों के खिलाफ है। महबूबा ने कहा कि अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra)वर्षों से होती आ रही है, लेकिन दुर्भाग्य से जो इंतजाम इस वर्ष किए गए हैं, वह कश्मीर के लोगों के खिलाफ हैं। इससे स्थानीय लोगों को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। उन्होंने राज्यपाल से इस मामले पर संज्ञान लेने का आग्रह किया है।
अभी तक पवित्र गुफा के करीब एक लाख लोग दर्शन कर चुके हैं। भगवती नगर आधार शिविर (Bhagwati Nagar base camp) से प्रतिदिन तीन से चार हजार अमरनाथ यात्री विभिन्न जत्थों में रवाना किए जाते हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालु निजी तौर पर सीधे घाटी पहुंच जाते हैं। इससे घाटी के आधार शिविरों में श्रद्धालुओं की संख्या अचानक काफी बढ़ जाती है। ऐसी स्थिति में मौसम अथवा कानून व्यवस्था बिगड़ने पर यात्रियों की सुरक्षा एक बड़ी चुनौती हो जाती है।
- Advertisement -