-
Advertisement
जयराम से मिलीं भारतीय महिला हैंडबॉल टीम की सदस्य
Last Updated on January 23, 2020 by Deepak
शिमला। भारतीय महिला हैंडबॉल टीम की सदस्यों ने सीएम जय राम ठाकुर से भेंट की। इनमें महिला राष्ट्रीय हैंडबॉल टीम की छह सदस्य हिमाचल प्रदेश से संबंधित थीं। भारतीय टीम ने पिछले वर्ष काठमांडू में आयोजित दक्षिणी एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। इसके अतिरिक्त, भारतीय टीम ने दिसंबर 2019 में नई दिल्ली में आयोजित वरिष्ठ राष्ट्रीय महिला चैंपियनशिप में भी रजत पदक हासिल किया था। भारतीय हैंडबॉल टीम के प्रशिक्षक सचिन चौधरी और राज्य प्रशिक्षक स्नेह लता भी इस अवसर पर उपस्थित थीं।