- Advertisement -
पैरिस। फ्रांस के टूलूज शहर में तीन छात्रों को एक कार चालक ने बुरी तरह से रौंद दिया, इनमें से दो छात्रों की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय पुलिस के अनुसार यह काम एक मानसिक रोगी का है। पुलिस इंचार्ज के अनुसार कार ने एक स्टूडेंट्स के ग्रुप को टक्कर मारी थी। टूलूज के प्रोसिक्यूटर पियरे येवेस कोलेलियू ने बताया कि आरोपी व्यक्ति को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया, उसने इस घटना को जानबूझकर अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि तीन छात्र इस हमले में घायल हुए हैं। यह हमला सिटी ऑफ ब्लेगनेक के यूनिवर्सिटी कैंपस के पास हुआ। ड्राइवर ने घटना को खुद अंजाम देना स्वीकार कर लिया है, ऐसे में मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस इस केस से जुड़े सभी पहलूओं पर विचार कर रही है, इसके साथ ही फ्रांस में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
- Advertisement -