-
Advertisement
ये लो अब Himachal में नया अलर्ट
Last Updated on July 16, 2020 by Deepak
शिमला। हिमाचल प्रदेश में गुरुवार से एक बार फिर मानसून सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो आज प्रदेश के कुछ एक क्षेत्रों में बारिश हो सकती है, वहीं शुक्रवार से प्रदेश में मानसून और सक्रिय होगा। मौसम विज्ञान केंद्र के निर्देश मनमोहन सिंह ने 18 व 19 जुलाई के लिए चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निर्देश की मानें तो कल से प्रदेश के मध्यवृति तथा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है और साथ ही आंधी के साथ तूफान की भी चेतावी दी गई है।
मनमोहन सिंह ने कहा कि हालांकि अभी बारिश सामान्य से कम चल रही है, परंतु आने वाले समय मे जैसे-जैसे मानसून सक्रिय होगा नदी.नालों के पास खतरा बढ़ेगा। उन्होंने पर्यटकों के साथ.साथ आम जनमानस से बरसात के मौसम में सावधानी बरतने की बात कही है। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में विजिबिलटी जीरो हो जाती है जिसके चलते दुर्घटना होने की संभावना बढ़ जाती है इसलिए ऐसे मौसम में सभी वाहनों को ध्यान से चलाएं। उन्होंने यह भी कहा कि किसान बागवानों की लिए यह बरसात अच्छी रहेगी।