-
Advertisement
मौसम: चार दिन होगी बारिश-बर्फबारी, गरजेगी बिजली, आठ जिलों में Yellow Alert जारी
Last Updated on February 16, 2020 by Sintu Kumar
शिमला। प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से खिली धूप का आनंद ले रहे लोगों के लिए बुरी खबर है। मौसम विभाग ( Meteorological Department) ने प्रदेश में अगले 19 से 22 फरवरी तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान लगाया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 19 फरवरी को मौसम करवट लेगा और पर्वतीय व उच्च पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी (Snowfall) होगी। जबकि मैदानी व मध्यवर्ती क्षेत्रों में 20 फरवरी को प्रदेश के 8 जिलों में बारिश के साथ बिजली कड़कने की चेतावनी जारी की है, जिसको लेकर येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया गया है। विभाग ने हमीरपुर, बिलासपुर, ऊना, कांगड़ा, मंडी, सिरमौर, सोलन और शिमला जिला में येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने 20 से 22 फरवरी तक समूचे प्रदेश में मौसम खराब रहेगा। इस दौरान तापमान में अचानक गिरावट आने से ठंड का प्रकोप बढ़ जाएगा। रविवार को प्रदेश के अधिकांश इलाकों में धूप खिलने से मौसम सुहावना बना रहा। पहाड़ी इलाकों में तापमान में उछाल आने से शीतलहर से राहत मिल रही है। वहीं मैदानों में दिन के समय उमस महसूस की जा रही है। मनमोहन सिंह ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में 19 फरवरी तथा मैदानी इलाकों में 20 फरवरी से मौसम के मिजाज बिगड़ेंगे। 22 फरवरी तक पूरे राज्य में मौसम के खराब रहने का अनुमान है। रविवार को प्रदेश के अधिकांश इलाकों में धूप खिलने से मौसम सुहावना बना रहा। पहाड़ी इलाकों में तापमान में उछाल आने से शीतलहर से राहत मिल रही है। वहीं, मैदानों में दिन के समय उमस महसूस की जा रही है।