-
Advertisement
कल से फिर बिगड़ेगा मौसम, पांच जिलों में Yellow Alert जारी
Last Updated on January 26, 2020 by Vishal Rana
शिमला। प्रदेश में एक बार फिर लोगों की मुशिकलें बढ़ने वाली हैं। मौसम विभाग ने कल से प्रदेश में बारिश और बर्फबारी (Rain and Snowfall) का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग (Meteorological Department) के अनुसार 29 जनवरी तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने 28 जनवरी को पांच जिलों में भारी बारिश-बर्फबारी (Rain-Snowfall) की चेतावनी (Warning) जारी की गई है। विभाग की ओर से शिमला, चंबा, किन्नौर, कांगड़ा और सिरमौर के लिए येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया गया है। मौसम विभाग ने खराब मौसम को देखते हुए लोगों और स्थानीय प्रशासन को पहले ही सतर्क कर दिया है। हालांकि बीते रोज भी प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में मौसम खराब रहा था। जिसके चलते रोहतांग दर्रे समेत अन्य ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी भी दर्ज की गई है।
यह भी पढ़ें: राजपथ पर Republic Day Parade में दिखी कुल्लू दशहरे की झलक
वहीं राजधानी समेत प्रदेश भर में रविवार को मौसम साफ रहा। धूप खिलने से पर्यटक स्थलों पर सैलानियों की आवाजाही में भी बढ़ौतरी दर्ज की गई। वहीं केलांग के न्यूनतम तापमान में भी पांच डिग्री उछाल दर्ज किया गया है। राजधानी शिमला में रविवार को धूप खिली रही और शहर के बाजारों में पर्यटकों की भीड़ उमड़ी रही। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 27 से 29 जनवरी तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। इसके बाद 30 और 31 जनवरी को मौसम शुष्क रहेगा।
हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखनें के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी YouTube Channel…