- Advertisement -
शिमला। प्रदेश में आज खिली धूप का आनंद ले रहे लोगों के लिए बुरी खबर है। हिमाचल (Himachal) में मौसम एक बार फिर करवट बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ( Meteorological Department) ने आगामी तीन मार्च से सात मार्च तक प्रदेश में बारिश और बर्फबारी (Rain And Snowfall) के आसार जताए हैं। मौसम विभाग ने पांच मार्च को प्रदेश के आठ जिलों में येलो अलर्ट ( Yellow Alert) जारी किया है। विभाग के अनुसार शिमला, सोलन, कांगड़ा, चंबा, ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर और मंडी में पांच मार्च प्रदेश भर में ओलावृष्टि के साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।
वहीं रविवार को राजधानी समेत प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में आज मौसम साफ रहा और धूप खिली रही। जिससे तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि दोपहर के समय मौसम खराब होने से हल्की बारिश हुई। वहीं सोलन में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है। प्रदेश में पिछले चौबीस घंटे में अधिकतम तापमान में 4 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट आई है। कुफरी, मनाली, केलांग और कल्पा का पारा एक बार फिर माइनस में पहुंच गया है।
- Advertisement -