-
Advertisement
हिमाचल में 4 दिन बाद दस्तक देगा प्री मानसून, 10 जिलों में जारी किया येलो अलर्ट
Last Updated on June 8, 2021 by Vishal Rana
शिमला। हिमाचल के मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में 10 जून से 14 जून तक भारी बारिश-अंधड़ चलने के आसार हैं। जबकि मैदानी व निचले क्षेत्रों में 11 जून तक मौसम साफ रहने की संभावना है। वहीं हिमाचल प्रदेश में 12 जून से प्री मानसून (Pre Monsoon) बारिश का माहौल भी बन रहा है। जबकि 26 जून को मानसून आने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो 12 जून से प्रदेश में प्री मानसून की शुरुआत हो जाएगी। इस दिन 10 जिलों में भारी बारिश (Heavy Rain) होने की आशंका है। इसे लेकर येलो अलर्ट (yellow alert) भी जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला (Meteorological Department Shimla) के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि 12 से 14 जून तक प्रदेश में प्री मानसून की बारिश होगी। 12 जून को बारिश के साथ अंधड़ चलने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। प्रदेश के मैदानी व मध्य पर्वतीय कुछ भागों में 14 जून को अंधड़ का अलर्ट है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 10 जून को मध्य पर्वतीय और 11 जून को मध्य पर्वतीय व उच्च पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश होगी। जबकि मैदानी भागों में मौसम शुष्क रहेगा।
यह भी पढ़ें: Himachal Weather: भारी से भारी बारिश को रहें तैयार, अलर्ट जारी
वहीं प्रदेश में बढ़ रही गर्मी के के चलते लोग अब बारिश का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। मैदानी क्षेत्रों में में प्रचंड गर्मी से जनजीवन पर खासा असर देखा जा रहा है। मंगलवार को तीखी धूप पड़ने से तापमान में भारी बढोतरी दर्ज की गई और पारा एक बार फिर 40 डिग्री पार कर गया है। ऊना (Una) का सबसे गर्म स्थल रहा, जहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि पिछले कल तापमान 39.2 डिग्री था। इसके अलावा शिमला (Shimla) में अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री, सुंदरनगर में 37.3 डिग्री, भुंतर में 36.4 डिग्री, कल्पा में 27.4 डिग्री, धर्मशाला में 31.4 डिग्री, नाहन में 35.2 डिग्री, केलंग में 25.8 डिग्री, पालमपुर में 32 डिग्री, सोलन में 34 डिग्री, मनाली में 29 डिग्री, कांगड़ा में 38.6 डिग्री, मंडी में 38.2 डिग्री, बिलासपुर में 37 डिग्री, हमीरपुर में 35.8 डिग्री, चंबा में 36.3 डिग्री, डलहौजी में 24.6 डिग्री, कुफरी में 20.9 डिग्री और जुब्बड़हट्टी में 30.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group