- Advertisement -
शिमला। कोरोना वायरस (Coronavirus) की मार झेल रहे प्रदेश के लोगों को फिर मौसम सताएगा। प्रदेश में अब लोगों को बारिश और बर्फबारी (Rain & Snowfall) सताने वाली है। मौसम विभाग ने 31 मार्च को प्रदेश के पांच जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने चंबा, कांगड़ा और कुल्लू जिला के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर भारी बारिश-बर्फबारी की चेतावनी दी है। वहीं, जिला मंडी और शिमला के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेशभर में पहली अप्रैल को भी मौसम खराब रहने के आसार हैं। हालांकि सोमवार को प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। बता दें कि बारिश और बर्फबारी से किसानों और बागवानों की मुशिकलें भी बढ़ने वाली हैं।
- Advertisement -