- Advertisement -
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी (Xiaomi) जल्द ही भारत में अपने नए स्मार्टफोन Mi Note 10 को लॉन्च करने जा रही है। इस फोन की खासियत ये है कि इसमें आपको 5 रियर कैमरा के साथ 108 मेगापिक्सल लेंस दिया जा रहा है। फिलहाल कंपनी इस स्मार्टफोन (Smartphone) को 5 नवंबर को पौलैंड में लॉन्च कर रही है। जल्द ही इसे भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है।
बता दें, 5 नवंबर को चीन में एक इवेंट है और इस दौरान कंपनी Mi CC9 Pro लॉन्च करेगी। इस स्मार्टफोन में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा होगा। इस फोन में भी पांच रियर कैमरे दिए जाएंगे। 5 नवंबर को Xiaomi एक नया Smart Watch भी लॉन्च कर रही है। इसका टीजर जारी हो चुका है और ट्विटर पर एक यूजर ने इसका एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में स्मार्ट वॉच यूज किया जा रहा है। ये स्मार्ट वॉच देखने में Apple Watch से इंस्पायर लगती है। Apple Watch की तरह ही Xiaomi Smart Watch में रोटेटिंग बटन दिया गया है जिससे स्क्रॉल करने के लिए यूज किया जा सकता है। इसको सेल्यूलर वर्जन में भी लॉन्च किया जाएगा जिससे कॉलिंग की जा सकेगी। इसमें वाईफाई की कनेक्टिविटी भी होगी और इसे इंडिपेंडेट भी इंटरनेट चलाया जा सकेगा। फिलहाल ये साफ नहीं है कि इसमे ई-सिम का ऑप्शन दिया जाएगा या फिजिकल सिम स्लॉट होगा।
- Advertisement -