- Advertisement -
शिमला। हिमाचल प्रदेश के चंबा और साथ लगते इलाकों में बुधवार रात हल्का भूकंप आया। जानकारी के मुताबिक रात एक बजकर 39 मिनट पर भूकंप आया और इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.8 थी।
इसका केंद्र चंबा ही बताया जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक यह भूकंप जमीन से 10 किमी. नीचे था। मौसम विभाग के स्थानीय केंद्र निदेशक मनमोहन सिंह ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि 3.8 मैग्नीट्यूड के इस भूकंप का केंद्र चंबा था।
- Advertisement -