-
Advertisement
ब्यास में उतर आए प्रवासी परिंदे
Last Updated on January 13, 2021 by Sintu Kumar
मंडी। हिमाचल में बर्ड फ्लू के खौफ के बीच जो सुंदर नजारा बना है उसे देखने के लिए आप को मंडी जाना बड़ेगा। यहां पर शहर के साथ बह रही ब्यास नदी में दर्जर्नों प्रवासी परिंदों ने दस्तक दे दी है। खास बात यह है कि इस बार हैडेड गूज और ग्रे लैग परिंदों ने पहली बार यहां डेरा डाला है। ये हैडेड गूज और ग्रेलैग परिंदें पिछले गई दिनों से विक्टोरिया पुल के पास मस्ती कर रहे हैं। इससे पहले ये पक्षी यहां पर शाम ढलते आते थे और सुबह सूर्योदय के साथ ही अगले पड़ाव के लिए रवाना हो जाते थे।
शाट्स
इसके अलावा कॉमन पोचार्ड और रैडी शैलडैक भी यहां पर तैराकी कर रहे हैं, लेकिन यह हर साल आने वाले विदेशी परिंदे हैं। पिछले पांच साल से मंडी में बर्डिंग कर रहे भगत राम ने बताया कि इस बार, हैडेड गूज और ग्रेलैग परिंदे लम्बे समय से यहीं रुके हुए हैं जिसका एक बड़ा कारण प्रदूषण का कम होना भी हो सकता है। उधर बर्ड फ्लू की आशंका के बीच ने वन विभाग पूरी एहतियात बरत रहा है। मंडी में विदेशी परिंदों की सुरक्षा के लिए विभाग ने कुछ स्वयंसेवकों को तैनात किया है।