-
Advertisement
प्रवासी मजदूरों को बोले DGP- हिमाचल छोड़कर ना जाएं, प्रदेश में मिलेगा रोजगार
Last Updated on May 18, 2020 by Deepak
शिमला। हिमाचल पुलिस के डीजीपी एसआर मरड़ी (DGP SR Mardi) ने हिमाचल में रह रहे प्रवासी मजदूरों से अनुरोध किया है कि हिमाचल छोड़कर ना जाएं। हिमाचल में काफी आर्थिक व अन्य गतिविधियां शुरू होने जा रही हैं। यहां पर ही रोजगार उपलब्ध होगा। अगर बाहर जाना है तो पैदल ना जाएं। हिमाचल सरकार व संबंधित सरकारें आपके जाने की व्यवस्था कर रही हैं। यहां जारी वीडियो (Video) संदेश में डीजीपी ने कहा कि कंटेनमेंट, बफर, रेड, ऑरेंज व ग्रीन जोन तय करने का विशेषाधिकार प्रदेश सरकार को दिया है। सरकार चाहे तो किसी वार्ड को भी एक जोन घोषित कर सकती है। ऐसा भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय (Ministry of Health) द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार हो सकता है। हिमाचल में कोरोना के 80 मामले हैं। इसमें 33 केस एक्टिव हैं। भारत में कोरोना (Corona) मामलों की संख्या 96 हजार के करीब पहुंच गई है। 24 घंटे में 5200 मामले बढ़े हैं। 3 हजार से ज्यादा मौतें हुई हैं। सुखद पहलू यह है कि भारत में रिकवरी रेट 38 फीसदी के करीब है। अब 13 दिन में मामले दोगुने हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें सतर्क रहने की जरूरत है।
यह भी पढ़ें: Mumbai से दो Special Train पहुंचेंगी ऊना, पश्चिम बंगाल के लिए 20 को होगी रवाना
भारत सरकार ने 31 मई तक लॉकडाउन (Lockdown) बढ़ाया है। इस दौरान एयर सर्विस, मेट्रो, होटल व मॉल बंद रहेंगे। रेस्टोरेंट व ढाबा में होम डिलीवरी या टेकवे व्यवस्था की लागू हो सकती है। इसके अलावा धार्मिक गतिविधियां व कल्ब आदि भी बंद रहेंगे। डीजीपी ने कहा कि शाम सात से सुबह सात बजे तक किसी प्रकार की मूवमेंट की अनुमति नहीं है। 65 वर्ष से उपर सीनियर सिटीजन, बीमार लोग, गर्भवती महिलाएं व दस साल से नीचे बच्चे घर में ही रहें। उन्होंने लोगों से आरोग्य सेतु ऐप (Arogya Setu App) डाउनलोड करने के लिए कहा है। डीजीपी ने कोरोना मरीजों से भेदभाव ना करने अपील की है।
यह भी पढ़ें: गगरेट: नर्सरी में पानी के Tank में मिली लापता 10 साल के बच्चे की लाश
सोशल मीडिया पर फैला दी लड़की के कोरोना पॉजिटिव होने की अफवाह
डीजीपी एसआर मरड़ी ने कहा कि कुछ लोग कानून की उल्लंघना कर रहे हैं। ऐसे लोगों से सख्ती से निपटा जाएगा। बद्दी में कुछ लोगों ने पास का मिसयूज किया, उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कंडाघाट में एक व्यक्ति ने लड़की के बारे सोशल मीडिया (Social Media) में पोस्ट डालकर अफवाह फैलाई कि लड़की कोरोना पॉजिटिव है। जांच में लड़की नेगेटिव निकली। इस व्यक्ति के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। शिमला में देखा गया है कि कुछ रेस्टोरेंट व ढाबा में लोग बैठकर खा रहे हैं। उन्होंने रेस्टोरेंट व ढाबा मालिकों से आग्रह किया है कि वह कुर्सी या बैंच हटा लें।
यह भी पढ़ें: मुंबई से Kangra लौटे 28 लोगों को फ्लू के लक्षण, पालमपुर अस्पताल में लिए Sample
31 मई को सेवानिवृत्त हो रहे डीजीपी एसआर मरड़ी
डीजीपी ने लोगों से बैंक ना जाकर ई बैंकिंग प्रक्रिया अपनाने की अपील की है। बिजली और पानी के बिल भी लोग मोबाइल (Mobile) से अदा करें। उन्होंने कहा कि तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने भारत व प्रदेश सरकार के कदमों की सराहना की है। कहा है कि सरकार के कदम भारत में कोरोना को रोकने में सफल साबित हुए हैं। डीजीपी एसआर मरड़ी ने कहा कि वह 31 मई को सेवानिवृत्त (Retired) हो रहे हैं। सेवानिवृत्ति के आखिरी दिन व क्षण तक वह देश और प्रदेश के लिए काम करते रहेंगे। इसके बाद भी जहां भी रहूं समाज के लिए व्यक्तिगत तौर पर जो मुझसे हो सका करूंगा। क्योंकि वह स्वामी विवेकानंद की बातों पर विश्वास करते हैं।