-
Advertisement
Migrant Laborers | Donate One Day | Affected People |
Last Updated on September 18, 2023 by sintu kumar
मंडी में रह रहे यूपी, बिहार और झारखंड के प्रवासी मजदूरों ने प्रभावितों के गृह निर्माण के दौरान एक दिन के श्रमदान का ऐलान किया है। इस बात की जानकारी बिहार से आए मजदूरों के नेता राजेश सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि पिछले कल विश्वकर्मा जयंती पर मंडी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इस बात का निर्णय लिया गया है। यूपी, बिहार और झारखंड सहित अन्य राज्यों के प्रवासी मजदूरों की जन्मभूमि चाहे कोई भी हो, लेकिन उनकी कर्मभूमि हिमाचल प्रदेश है। इसलिए जब हिमाचल पर इस प्रकार की आपदा आई है तो यह हमारा भी फर्ज बनता है कि प्रभावितों की मदद की जाए। जो भी प्रभावित श्रमदान के लिए मजदूर चाहेगा वो नगर निगम मंडी के नेला वार्ड के पार्षद राजेंद्र मोहन से उनके मोबाईल नंबर 9418494222 या 7018595922 पर संपर्क कर सकता है। राजेश सिंह ने प्रदेश के बाकी मजदूरों से भी अपने निकटतम स्थानों पर प्रभावितों की मदद करने का निवेदन किया है।