- Advertisement -
नई दिल्ली। कांग्रेस (Congress) में इस्तीफों के दौर के बीच अब पार्टी के लोगों ने अपने ही लोगों को निशाने पर लेना शुरू कर दिया है। रविवार को मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले मिलिंद देवड़ा (Milind Deora) पर उन्हीं की पार्टी के पूर्व नेता व पूर्व सांसद संजय निरुपम (Sanjay Nirupam)ने खब तंज कसे हैं। उन्होंने कहा है कि पार्टी को ऐसे कर्मठ लोगों से सावधान रहना चाहिए। ये बात उन्होंने एक ट्वीट के जरिए कही।
इस्तीफा में त्याग की भावना अंतर्निहित होती है।
यहां तो दूसरे क्षण ‘नेशनल’ लेवल का पद मांगा जा रहा है।
यह इस्तीफा है या ऊपर चढ़ने की सीढ़ी ?
पार्टी को ऐसे ‘कर्मठ’ लोगों से सावधान रहना चाहिए।— Sanjay Nirupam (@sanjaynirupam) July 7, 2019
निरुपम ने मिलिंद देवड़ा के उस सुझाव की आलोचना की, जिसमें उन्होंने कहा था कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव तक मुंबई पार्टी इकाई की देखरेख के लिए कांग्रेस के तीन वरिष्ठ नेताओं की एक समिति बनानी चाहिए। निरुपम ने ट्वीट (Tweet)में कहा , ‘इस्तीफे में त्याग की भावना अंतर्निहित होती है। यहां तो दूसरे क्षण ‘नेशनल’ लेवल का पद मांगा जा रहा है। यह इस्तीफा है या ऊपर चढ़ने की सीढ़ी? पार्टी को ऐसे ‘कर्मठ’ लोगों से सावधान रहना चाहिए।’ एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, -निरुपम ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, ‘अध्यक्ष के स्थान पर मुम्बई कांग्रेस चलाने के लिए तीन सदस्यीय समिति बनाने का विचार बिल्कुल भी उचित नहीं है। इससे पार्टी को और नुकसान होगा।’
- Advertisement -