- Advertisement -
Milk Plant: आनी। उपमंडल के नित्थर में अल सुबह मिल्क प्लॉट में आग लग गई। बताया जा रहा है कि नित्थर के ढमाह स्थित मिल्क प्लॉट में स्थानीय लोगों ने सुबह पांच बजे कुछ धुंआ उठते हुए देखा तो सोसाइटी के सचिव को सूचित किया। अंदर जाने पर पता चला कि आग से कई उपकरण, कंप्यूटर, फर्नीचर जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने मिलकर आग पर काबू पाया। आनी के डीएसपी बलदेव ठाकुर ने बताया कि आग के फर्नीचर व मशीनरी वगैरह जली है। उन्होंने कहा कि लगभग डेढ़ लाख के नुकसान का अनुमान है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है और जांच की जा रही है।
- Advertisement -