-
Advertisement
हिमाचल में यहां पड़ा है करोड़ों का खजाना और उसकी रखवाली करने की जिम्मेदारी इन पर
Last Updated on May 24, 2021 by
क्या आप हजारों-करोड़ों का खजाना पाना चाहते हैं, कौन नहीं चाहता। हम आज आपको उसी खजाने की बात बताने जा रहे हैं। ये खजाना अपने ही देश में मौजूद है और इस की रखवाली इंसान नहीं बल्कि नाग देवता करते हैं। ये खजाना हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में ही है। आपने इससे पहले खजानों को लेकर कई किस्से-कहानियां सुने होंगे,लेकिन ये तो साक्षात है।
यह भी पढ़ें: इस शहर का हर आदमी कमाता है 32.62 लाख रुपए, यहां लोग नहीं पहनते कपड़े, जानिए विस्तार से
आप हैरान हो जाएंगे इस बात को सुनकर की इस खजाने के रखवाली कौन करता है। क्योंकि इस खजाने की रखवाली कोई इंसान नहीं करता बल्कि एक बड़े नाग देवता करते हैं। यह झील हिमाचल प्रदेश की दुर्गम पहाड़ियों पर स्थित हैं। मंडी (Mandi) शहर से लगभग 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है रोहांडा (Rohanda) के घने जंगलों में स्थित है झील। यहां पर पहुंचना कोई आसान काम नहीं है। यहां पर बने प्रसिद्ध मंदिर के पास में ही एक कमरुनाग झील (Kamrunag lake) हैं। इस झील में भक्त लोग सोने और चांदी की चीजें डालते हैं। बता दें कि यह परंपरा सदियों से चली आ रही हैं बताया जाता है कि इस झील के नीचे खरबों रुपए का खजाना छिपा हुआ है।
यह भी पढ़ें: दुनिया का ऐसा गांव जहां का हर बाशिंदा है करोड़पति
कहा जाता है कि खजाने का मालिक देवताओं को माना जाता है। पौराणिक कथाओं के मुताबिक इस खजाने की निगरानी एक बड़े नाग देवता करते हैं। साथ ही कहा जाता है कि यहां पर आकर कोई भी मन्नत मांगने पर भगवान उसकी सारी इच्छाएं पूरी करते है। जब इन लोगों की मनोकामना पूरी होती है तो लोग यहां पर आकर सोने चांदी के आभूषण (Gold and Silver Ornaments) इस झील में चढ़ाते हैं। इसलिए मान्यता है कि यहां बड़ा खजाना है। लेकिन उस खजाने तक कोई पहुंच नहीं सकता।