-
Advertisement
हिमाचल पहुंचने पर ओलंपिक खिलाड़ी वरूण कुमार को लोगों ने कंधे पर उठाया
Last Updated on September 13, 2021 by Sintu Kumar
डलहौजी। टोक्यो ओलिंपिक में कांस्य पदक हासिल करने वाली भारतीय हॉकी टीम के चीफ डिफेंडर वरुण शर्मा का बनीखेत में जोरदार स्वागत किया गया। लोगों ने अपने चेहते को कंधों पर उठाकर उसका स्वागत किया।
दोपहर सवा एक बजे के करीबब बनीखेत के टोल टैक्स बैरियर पर कांगड़ा-चंबा के सांसद किशन कपूर, वन एवं खेल मंत्री मंत्री राकेश पठानिया व जिला मार्केट कमेटी चंबा के चेयरमैन डीएस ठाकुर की अगुआई में लोगों व जिला प्रशासन की ओर से उनका स्वागत किया गया। उन्हें ओपन जीप में ले जाया गया। बनीखेत व देवी देहरा में स्वागत के बाद वरुण ने अपनी कुलदेवी के दर्शन किए।