-
Advertisement
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गीता देवी, मोनिका ठाकुर और खिला देवी को जिला स्तरीय पुरस्कार
Last Updated on January 26, 2020 by Deepak
कुल्लू। जिला मुख्यालय के ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में जिला प्रशासन के द्वारा गणतंत्र दिवस के मौके पर उत्कृष्ट विभूतियों को जिला स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं, जिला स्तरीय पुरस्कार पाने वाली विभूतियों में सबसे पहले स्वर्गीय गीता देवी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के परिजनों को जिला स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी मोनिका ठाकुर को जिला स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मोनिका ठाकुर ने कबड्डी की 66वीं सीनियर नेशनल पटना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर तीसरा स्थान प्राप्त किया था। वहीं, राष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी खिला देवी पुत्री खेम राज बंजार निवासी को भी जिला स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जिसमें राष्ट्रीय स्तरीय हैंड हैंडबॉल प्रतियोगिता में वर्ष 2019-20 उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है वहीं दीप शर्मा जिला नाजिर डीसी कार्यालय को सितंबर 2018 में जिला लाहुल स्पीति में भारी बर्फबारी के कारण आपदा प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य किया था जिसके लिए दीप शर्मा को जिला स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
यह भी पढ़ें: वीरेंद्र कंवर ने कर्मचारियों, खिलाड़ियों और छात्रों सहित इन्हें किया सम्मानित
अग्निशमन विभाग के दल को भी जिला स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जिसमें वर्ष 2019 में ब्यास नदी में फंसे व्यक्तियों को सकुशल रेस्क्यू किया था। प्रेम सिंह, सूरज, शेर सिंह, दीवान चंद, हुकम राम, खेम सिंह, मोहर सिंह, रमेश चंद शामिल हैं। इसके साथ ही ऑनलाइन ठगी में उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल से आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार करने पर कुल्लू पुलिस विभाग के दल को भी सम्मानित किया गया। जिसमें जिसमें उप पुलिस अधीक्षक प्रोबेशनर, उप निरीक्षक निर्मल सिंह ,मुख्य आरक्षी हेमंत कुमार, मुख्य आरक्षी राजेश कुमार, आरक्षी सोनू राम, आरक्षी देशराज, आरक्षी रंजन, आरक्षी सुरेश कुमार और निरीक्षक अशोक कुमार, उप निरीक्षक नागदेव, उप निरीक्षक दयाराम, सहायक उप निरीक्षक भूप सिंह, मुख्य आरक्षी विजय कुमार, आरक्षी अभिषेक कालिया, आरक्षी प्रेमनाथ, आरक्षी अशोक कुमार, निरीक्षक सुनील कुमार, महिला उपनिरीक्षक गरिमा सूर्य, महिला उपनिरीक्षक प्रिया महिला, आरक्षी सरिता देवी, महिला आरक्षी दुर्गा देवी, मुख्य आरक्षी अमर सिंह, मानक सहायक उप निरीक्षक सुरेश कुमार, मानक सहायक उप निरीक्षक अजय, मानक मुख्य आरक्षी संजय कुमार, उप निरीक्षक संदीप कुमार, सहायक उपनिरीक्षक बृजलाल, मुख्य आरक्षी राजेश कुमार आरक्षी मेहर चंद, महिला आरक्षी उर्मिला देवी, आरक्षी संदीप राणा, आरक्षी अमर सिंह, आरक्षी विकास कुमार व आरक्षी नितेश कुमार शामिल है।
नेहरू युवा केंद्र के द्वारा 2 युवक मंडलों को जिला स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जिसमें युवक मंडल टिकरू व स्वच्छ भारत समर इन्टरशिप जेहर शाघड़ी स्पोर्टस कल्ब थरास को सम्मनित किया। डीआरडीए के द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के तहत 2018 में निरमंड ब्लॉक के प्राथमिक पाठशाला चिलागे 50 हजार का आनी ब्लॉक के मिडल स्कूल कराणा 50 हजार, नगर ब्लॉक का सीनियर सेकेंडरी स्कूल जगत सुख 50 हजार, 2019 के लिए बंजार ब्लॉक राजकीय प्राथमिक पाठशाला सराहन 50 हजार, नगर ब्लॉक का मिडिल नेउली 50, हज़ार , कुल्लू ब्लॉक के सीनियर सेकेंडरी स्कूल न्यूल को 50 हज़ार रुपये की राशी भेंट कर प्रोत्साहित किया।