- Advertisement -
शिमला। केन्द्रीय जनजातीय विकास राज्य मंत्री जसवंत सिन्ह भाभोर ने कहा कि भारत सरकार हिमाचल प्रदेश को राज्य के जनजातीय क्षेत्रों में रह रहे लोगों के कल्याण के लिए विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों के संचालन के लिए उदार वित्तीय सहायता प्रदान करेगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार राज्य सरकार द्वारा उठाई गई मांग के मुताबिक पांगी, भरमौर तथा लाहौल के लिए तीन और एकलव्य आदर्श आवासीय स्कूल स्वीकृत करेगी।
राज्य जनजातीय विकास विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने आश्वासन दिया कि केन्द्रीय जनजातीय मंत्रालय सिरमौर जिला के ट्रांस गिरी क्षेत्र के हाटी समुदाय को जनजातीय घोषित करने की राज्य की मांग पर साहनुभूतिपूर्वक विचार करेगा। उन्होंने आगे कहा कि विभाग को जनजातीय छात्रवृति के अन्तर्गत 10वीं कक्षा पूर्व तथा 10वीं कक्षा के उपरान्त छात्रवृतियों के लिए अभी तक प्राप्त प्रस्तावों की सूची भेजने को कहा ताकि केन्द्रीय मंत्रालय इसके अनुसार धनराशि जारी कर सके। उन्होंने 31 दिसम्बर, 2018 से पहले शेष छात्रवृति की सम्भावित सूची भेजने के भी निर्देश दिए जिसके लिए अलग से वित्तीय सहायता जारी की जाएगी।
- Advertisement -