- Advertisement -
मंडी। सराज क्षेत्र की एक नाबालिग ने अपने ही पिता पर उसके साथ दुराचार करने का आरोप लगाया है। नाबालिग के बयान के आधार पर पुलिस थाना जंजैहली ने मामला दर्ज करके आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार उक्त नाबालिग बीते तीन चार दिनों से लापता थी। इसके पिता ने इसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट जंजैहली थाना में दर्ज करवा रखी थी। पुलिस ने नाबालिग को पंजाब से ढूंढ कर वापिस जंजैहली पहुंचाया और 164 के तहत उसके बयान दर्ज किए। पुलिस को दिए बयान में नाबालिग ने अपने पिता पर उसके साथ दुराचार करने का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी पिता को पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है।
- Advertisement -