- Advertisement -
सुंदरनगर। सुंदरनगर में एक व्यक्ति ने खेल रही नाबालिग (Minor) प्रवासी लड़की को अगवा करके छेड़खानी करने की कोशिश की। पुलिस ने शिकायत मिलते ही कार्रवाई करते हुए आरोपी (Accused) को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवासी (Migrant) लड़की अपने परिवार के साथ सुंदरनगर में रहती है। रविवार सुबह के समय पीड़ित लड़की और उसकी बहन साईकिल चलाने जवाहर पार्क मैदान में आई हुई थीं। इसी दौरान एक व्यक्ति आया और नाबालिग लड़की के पास बैठ गया और कुछ ही देर बाद वह उसे उठा कर पास के जंगल की ओर ले गया और छेड़खानी की कोशिश की।
यह देखते ही उसकी बड़ी बहन (Sister) घर दौड़ती हुई आई और अपनी माता को घटना की जानकारी दी। इस पर पीड़ित नाबालिगा की माता ने सुंदरनगर थाना में जाकर आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत पत्र पेश किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता(IPC) की धारा 363,354 व पोक्सो अधिनियम की धारा 8 में एफआईआर दर्ज करके कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं मामले में पुलिस ने पीड़िता का ब्यान सुंदरनगर न्यायालय(Court) के समक्ष दर्ज करवा दिया गया है। मामले की पुष्टि एसएचओ सुंदरनगर गुरबचन सिंह रणौत ने की। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
- Advertisement -