- Advertisement -
Minor girl rape Hamirpur : हमीरपुर। अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने 14 साल की मासूम के साथ दुराचार किया है। इसका खुलासा तब हुआ जब मासूम की तबीयत बिगड़ी ओर परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जांच में जब मासूम के गर्भवती होने का पता चला तो परिजनों के पैरों तले जमीन ही निकल गई। यह सारा मामला सुजानपुर का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी व्यक्ति राजू पालमपुर से संबंध रखता है।
खाई में गिरी नैनो कार, एक की मौत
करीब पांच माह पहले आरोपी ने अपने मकान मालिक की 14 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ बलात्कार किया था। इसका खुलासा तब हुआ जब लड़की की बुधवार तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे क्षेत्रीय अस्पताल ले गए। जहां चिक्तिसकों ने जब लड़की की जांच की तो पता चला कि लड़की पांच महीने की गर्भवती है। परिजनों ने इसकी सूचना सुजानपुर पुलिस को दे दी। पुलिस ने बताया की आरोपी किराए के मकान में रहता था, लेकिन अभी फरार है। सुजानपुर थाना में यह मामला भारतीय दंड संहिता की धारा-376 व पोस्को एक्ट में दर्ज किया गया है। पुलिस ने निरीक्षण टीम का गठन कर आरोपी की तालाश शुरू कर दी है।
- Advertisement -