- Advertisement -
Minor Girl Raped : पांवटा साहिब। देवभूमि में दुराचार की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अभी तक गुड़िया प्रकरण को लेकर जनाआक्रोश थमा ही नहीं है कि इसी बीच 12 वर्षीय बच्ची से दुराचार की खबर सामने आ गई। उपमंडल पांवटा की एक पंचायत में बच्ची के साथ दुराचार करने का मामला सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नाबालिग लड़की को उसके ही गांव का एक लड़का बहला फुसला कर गाड़ी में ले गया और उसके साथ दुराचार किया। जब लड़की अपने घर पहुंची तो उसने अपनी मां को यह सारी बात बताई। इसके तुरंत बाद मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने धर दबोचा है। एसएचओ देवानंद गुलेरिया ने बताया कि आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि नाबालिग लड़की और आरोपी दोनों का मेडिकल करवा दिया गया है। आरोपी को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : अज्ञात वाहन ने स्कूटर सवार को मारी टक्कर, मौत
- Advertisement -