-
Advertisement
Mir Sultan Khan बने पाकिस्तान के पहले ग्रैंडमास्टर, क्या था भारत से कनेक्शन जानिए
Last Updated on February 6, 2024 by Himachal Abhi Abhi
Mir Sultan Khan: नेशनल डेस्क। महान शतरंज के खिलाड़ी मीर सुल्तान खान पाकिस्तान (Pakistan) के पहले ग्रैंडमास्टर बने हैं। इसमें हैरतअंगेज ये है कि सुल्तान खान के निधन को 58 साल हो चुके हैं और सालों बाद उन्हें इस उपाधि से सम्मानित किया गया है। मीर सुल्तान को एशिया का सबसे बड़ा चेस प्लेयर माना जाता था। फाईड के मुताबिक, भारत-पास्तिन के बटवारे से पहले वो भले ही भारत के लिए खेले थे। लेकिन अब 2024 में पाकिस्तान ने उन्हें अपने पहले ग्रैंडमास्टर की उपाधि दी।
1903 में जन्मे, सुल्तान खान सरगोधा, जो अब पूर्वोत्तर पाकिस्तान है, के एक शतरंज खिलाड़ी (Chess Player) थे। उन्होंने 1929, 1931 और 1932 में ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप जीती। उन्होंने तीन बार शतरंज ओलंपियाड में इंग्लैंड के लिए भी खेला। उन्होंने प्रसिद्ध रूप से पूर्व विश्व चैंपियन जोस राउल कैपबेलैंका के अलावा फ्रैंक मार्शल और सेविली टार्टाकोवर जैसे प्रसिद्ध खिलाड़ियों को हराया। सुल्तान खान ने पूर्व विश्व चैंपियन अलेक्जेंडर अलेखिन और मैक्स यूवे को भी बराबरी पर रोका।
आपको बता दें कि मीर सुल्तान ने शतरंज का खेल अपने पिता से सीखा था। पिता ने उन्हें पारंपरिक भारतीय नियम सिखाए, जो मॉर्डन खेल से थोड़े अलग थे. वह उस समय पंजाब के सबसे बड़े जमींदारों में से एक, मेजर मेजर जनरल नवाब सर उमर हयात खान के नौकर थे। नवाब ने मीर सुल्तान की प्रतिभा को देखा और उन्हें आगे बढ़ाया। मीर सुल्तान खान का निधन 1966 में टीबी की बीमारी से हुआ था।