- Advertisement -
मंडी। पंडोह क्षेत्र में एक मंदबुद्धि नाबालिग के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। यह मामला महिला पुलिस थाना मंडी में दर्ज हुआ है। दुराचार का आरोप दो लोगों पर लगा है। मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पंडोह जिला मंडी के व्यक्ति ने महिला थाना मंडी में शिकायत की है कि उसकी एक बेटी है, जोकि मानसिक रूप से अस्वस्थ्य है व ठीक ढंग से बात भी नहीं कर पाती है। 14 नवंबर को बेटी ने पेट में दर्द होने की बात कही। बेटी ने बताया कि दो महीने पहले वह घर पर अकेली थी तो घनश्याम व खेमपाल ने उसके साथ जबरदस्ती दुराचार किया। मामले की जांच महिला थाना प्रभारी अति देवी कर रही हैं।
- Advertisement -