-
Advertisement
हिमाचल के सिरमौर में हुआ तिरंगे का अपमान, फोटो वायरल
Last Updated on August 16, 2021 by Sintu Kumar
सिरमौर। देश की आन-बान-शान तिरंगे के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। मामला हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले का है। नाहन विधानसभा के अंतर्गत आने वाले बनेठी पंचायत में शरारती तत्वों ने तिरंगे का अपमान किया है। जिसकी फोटो जमकर वायरल हो रही है। मामले के तूल पकड़ने के बाद बनेठी पंचायत के प्रधान ने तिरंगे को सीधा फहराया।
दरअसल, 15 अगस्त को बनेठी पंचायत में भी तिरंगा झंडा फहराया गया था। इस मौके पर पंचायत प्रधान वीना शर्मा सहित कई लोग उपस्थित थे। पंचायत प्रधान ने बताया कि आजादी के पर्व पर विशेष ग्राम सभा का आयोजन भी हुआ। जिसके बाद सभी लोग घर चले गए। इसके बाद शरारती तत्वों ने झंडे के साथ छेड़खानी कर उसे उल्टा फहरा दिया। उन्होंने कहा कि पंचायत में किसी की भी मंशा राष्ट्रीय ध्वज को अपमानित करने की नहीं थी। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पंचायत में कुछ लोग हैं, जो पंचायत के कार्यों में भी व्यवधान डालते रहते हैं।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: पन्नू की धमकी निकली टांय-टांय फिस्स,भाजयुमो ने निकाली तिरंगा यात्रा