- Advertisement -
हरियाणा। भारत की मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब जीत कर देश दुनिया में तहलका मचा दिया है। चीन में हुए मिस वर्ल्ड 2017 का ग्रैंड फिनाले में मानुषी छिल्लर ने यह खिताब अपने नाम किया है। इस ग्रैंड फिनाले में 118 प्रतिभागी शामिल थे। 20 साल की मानुषी हरियाणा से हैं। इस प्रतियोगिता में पहले स्थान पर मानुषी छिल्लर रहीं, जबकि दूसरा स्थान मिस मेक्सिको ने हासिल किया और तीसरी नंबर पर मिस इंग्लैंड रही हैं।
प्रतियोगिता में मिस इंडिया मानुषी से सवाल पूछा गया था कि किस प्रोफेशन को सबसे ज्यादा सैलरी मिलनी चाहिए और क्यों? मानुषी छिल्लर का जवाब था कि एक मां को सबसे ज्यादा इज्जत मिलनी चाहिए और जहां तक सैलरी की बात है, तो इसका मतलब रुपयों से नहीं बल्कि सम्मान और प्यार से है। बता दें कि इससे पहले ऐश्वर्या राय, प्रियंका चोपड़ा से लेकर डियाना हेडन तक छह भारतीय सुंदरियों को मिस वर्ल्ड का खिताब मिल चुका है।
- Advertisement -