- Advertisement -
मुंबई। चीन के सान्या में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर मानुषी छिल्लर भारत लौट आई हैं। वह शनिवार रात करीब एक बजे भारत पहुंची। मुंबई एयरपोर्ट पर मानुषी का शानदार स्वागत किया गया। मानुषी के पहुंचने के घंटों पहले से ही उनके फैन्स एयरपोर्ट पर पोस्टर बैनर के साथ अगवानी के लिए खड़े थे। मिस डीवा 2017 की सेकंड रनर-अप अपेक्षा पोरवाल, फेमिना मिस इंडिया 2017 की फर्स्ट रनर-अप सना दुआ और सेकंड रनर-अप प्रियंका कुमारी भी उनके वेलकम के लिए एयरपोर्ट पर मौजूद थीं।
मानुषी 28 नवंबर से हैदराबाद में शुरू होने वाली Global Entrepreneurship Summit (GES) का हिस्सा लेंगी। इस इवेंट को भारत और यूएस को-होस्ट कर रहा है। यहां मानुषी The Female Influencer: Advancing Women’s Opportunities in the Media Industry सेशन में सोनम कपूर के साथ पेनलिस्ट होंगी। गौरतलब है कि मानुषी छिल्लर भारत की छठी महिला हैं, जिन्होंने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता है। मानुषी के चेहरे पर दुनिया जीत कर वतन लौटने की खुशी साफ जाहिर हो रही थी। मानुषी ने दुनिया की 117 सुदंरियों को हराकर मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर हिंदुस्तान का मान बढ़ाया है। हरियाणा के मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाली मानुषी सोनीपत के भगत फूल सिंह गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज फॉर वूमेन की छात्रा रह चुकी हैं।
- Advertisement -