- Advertisement -
ऊना। झिज्जर में 22 वर्षीय युवक ने गलती से किसी जहरीले पर्दाथ का सेवन कर लिया। परिजनों को इस बारे में तब पता चला जब उसकी हालत गंभीर हो गई। घर वाले उक्त युवक को आनन-फानन में अंब अस्पताल ले आए, जहां उसका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के झिज्जर गांव में मंगलवार रात को विशाल (22) पुत्र गुरबक्श ने गलती से कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसकी तबीयत बिगड़ती देख परिजन देर शाम उसे अंब अस्पताल लाए। जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। युवक के परिजनों के अनुसार उसे दौरे पड़ते हैं और उसने गलती से कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। अंब के अतिरिक्त थाना प्रभारी सुभाष पटियाल वे बताया कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। बहरहाल, युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है।
- Advertisement -