-
Advertisement
Himachal में निजी बसें भी दौड़ी, मिड डे मील भी बना, मिलाजुला रहा हड़ताल का असर
Last Updated on January 8, 2020 by Vishal Rana
मंडी/धर्मशाला/ऊना। केंद्रीय ट्रेड यूनियन और राष्ट्रीय फेडरेशन ने केंद्र सरकार के खिलाफ भारत बंद बुलाया था। हिमाचल में भी इसको लेकर धरने प्रदर्शन (Protest) किए गए। लेकिन प्रदेश के कई हिस्सों में इसका मिलाजुला असर देखने को मिला। प्रदेश के जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन जरूर हुए। लेकिन धर्मशाला, मंडी और ऊना जैसे बड़े शहरों में निजी बसें चलती रहीं, तो पर्यटन क्षेत्रों में टैक्सी ऑपरेटर्स ने भी हड़ताल (Strike) से किनारा कर लिया। जिसके चलते पर्यटकों को टैक्सी सेवाएं मिलती रहीं। आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहे तो मिड-डे-मील कार्यकर्ता भी आंदोलन में शामिल हुईं। लेकिन अधिकतर मिड-डे मील कार्यकर्ता स्कूलों में बच्चों को खाना बनाने के बाद ही प्रदर्शन में शामिल हुईं।
यह भी पढ़ें: वीडियो: CM के ज़िले में मंत्री के बेटे ने महिला कर्मियों को धमकाया, फूट-फूटकर रोईं
मंडी जिला में भी हड़ताल का मिला जुला असर देखने को मिला। जहां कुछ बैंकों में कामकाज ठप रहा तो कुछ बैंकों में रोजाना की तरह कामकाज चलता रहा। सभी एटीएम भी खुले रहे। वहीं सड़को पर निजी व सरकारी बसें भी सरपट दौड़ती हुई नजर आईं। यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि हड़ताल की वजह से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। लेकिन, लोग हर रोज की तरह अपने कामकाज में व्यस्त दिखे और किसी भी तरह की हड़ताल में शामिल नहीं हुए। इसी तरह से जिला ऊना में मिड.डे मील तैयार करने के बाद वर्कर्स प्रदर्शन में शामिल हुईं।
हिमाचल अभी अभी Mobile App का नया वर्जन अपडेट करने के लिए इस Link पर Click करें…