-
Advertisement
हिमाचल में “विधायक निधि” बहाल
Last Updated on September 18, 2020 by Sintu Kumar
शिमला। हिमाचल प्रदेश में विधायक क्षेत्र विकास निधि बहाल कर दी गई है। विधायकों को इसके तहत अब 50.50 लाख रूपए जारी होंगे। अक्तूबर महीने के बाद इस निधि के 25 लाख रूपए जारी किए जाएंगे,जबकि बाकी के 25 लाख पंचायत चुनाव के बाद दिए जाएंगे। विधायकों के आग्रह के बाद ही यह सरकार ने ये निर्णय लिया गया है। सीएम जयराम ठाकुर ने इस आशय की जानकारी आज विधानसभा के मानसूस सत्र के आखिरी दिन सदन में दी। कोरोना काल में इस निधि को दो वर्ष के लिए निलंबित कर दिया गया था। लेकिन विधायकों की तरफ से बार-बार आ रहे आग्रह पर सरकार ने इसे बहाल करने का निर्णय लिया।
विधायक निधि बहाल करने पर नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने सरकार का धन्यवाद किया और कहा कि पूरी विधायक को बहाल किया जाए और उद्धघाटन और शिलान्यास में विपक्ष के विधायक का नाम भी पट्टिका में लिखा जाए। जिसके जवाब में सीएम जयराम ने कहा कि विधायक प्राथमिकता के जो कार्य होंगे उस पर विपक्ष के विधायकों के नाम पट्टिका पर लिखने के लिए सरकार विचार करेगी।
इसके साथ ही आज कोरोनाकाल के बीच हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्रकी कार्यवाही आज अनिश्चित काल के लिए स्थगित हो गई है। सात सितंबर से शुरु हिमाचल विधानसभा का यह मानसून सत्रदस दिनों तक चला। इस दौरान सदन में कई महत्वपूर्व निर्णय हुए। जिनमें विधायक निधि बहाल करना प्रमुख है। सदन में प्रश्नकाल के दौरान तारांकित 434 सवाल पूछे गए जबकि 223 आंतरांकित सवाल पूछे गए। नियम 61के तहत 5 जबकि 62 नियम के तहत 10 चर्चाएं हुई। 6 घंटे 25 मिनट तक नियम 67 स्थगन प्रस्ताव के तहत पहली बार चर्चा हुई है। 12 विधेयक पारित किए गए।