- Advertisement -
शिमला। प्रदेश की राजधानी में बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था पर विधायक सुरेश भारद्वाज खफा हैं। केंद्रीय मंत्रियों से हुई मुलाकात में विधायक भारद्वाज ने शिमला में तीन सुरंगों की डीपीआर सौंपी है। विधायक सुरेश भारद्वाज मंगलवार को केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वैकेंया नायडू और केंद्रीय भूतल और सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिले और उन्हें शिमला से संबंधित समस्यओं और उनके समाधान के बारे में चर्चा की।
उन्होंने मंत्रियों को एक मांग पत्र भी सौंपा। विधायक ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि शिमला शहर में ट्रैफिक की बहुत बड़ी दिक्कत है, शिमला शहर अपनी खूबसूरती, इतिहास और पर्यटक नगरी के रूप में जाना जाता है।
शिमला हिमाचल प्रदेश की संस्कृति, आर्थिक का सामाजिक मिश्रण है। शहर में ट्रैफिक की बढ़ती समस्या के कारण आम जनता, सैलानियों और रोज चलने वाले व्यक्तियों को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। शहर में सिर्फ सड़क परिवहन ही एक समाधान है और किसी भी प्रकार से जनता को राहत मिलना असंभव है। इन सब मुश्किलों को नज़र में रखकर शिमला के विधायक ने मंत्री को शहर में सुझावित 3 सुरंगों की DPR सौंपी, जिसमे एक सुरंग हिम फेड से लक्कड़ बाज़ार और दूसरी लक्कड़ बाज़ार से लिफ्ट तक है। उन्होंने मंत्री से निवेदन किया की इस प्रस्ताव को जल्द से जल्द स्वीकार करके शिमला की जनता को राहत पहुंचाई जाए। उन्होंने नितिन गडकरी से निवेदन किया की शहर में ओवरब्रिज का निर्माण करना चाहिए, जिसमे उन्होंने टूटी कंडी, फागली और खालिनी जैसे स्थानों का सुझाव भी दिया है।
- Advertisement -