- Advertisement -
MLA Dr. Rajiv Bindal : नाहन। विधायक डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस का कुनबा हिलने लगा है और कांग्रेस सरकार से उसके खुद के कार्यकर्ता नाराज होकर कांग्रेस पार्टी को छोड़कर जा रहे हैं और आने वाले समय में प्रदेश के अनेक नेता कांग्रेस छोड़कर जाने के लिए तैयार हैं। आज नाहन विधानसभा क्षेत्र की सुरला पंचायत के पूर्व प्रधान, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, समाजसेवी व प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त सत्या राम ने कांग्रेस पार्टी को छोड़ कर विकासकारी बीजेपी का दामन थामा है और अपने सभी साथियों के साथ बीजेपी पार्टी में विश्वास दिखाया है।
डॉ. बिंदल ने इस मौके पर कहा कि बीजेपी का परिवार निरन्तर बढ़ रहा है। बीजेपी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और बीजेपी का मूलमंत्र सबका साथ सबका विकास के साथ देश का हर नागरिक चलना चाहता है। इसी कड़ी में आज सुरला पंचायत के पूर्व प्रधान ने बीजेपी का दामन थामा है। सत्या राम ने कहा कि उन्हें बीजेपी परिवार में शामिल होने पर गर्व महसूस हो रहा है, प्रदेश की कांग्रेस सरकार का मुखिया ही जब भ्रष्टाचार के मामले में रोज कोर्ट और वकीलों के चक्कर काट रहा है तो कांग्रेस पार्टी का तो क्या हाल होगा इसका अंदाज भी नहीं लगाया जा सकता। उन्होंने कहा कि बीजेपी की केन्द्र में मोदी सरकार बने हुए 3 साल का समय हो चुका है और आज तक सरकार पर कोई दाग नहीं लगा है और नाहन विधानसभा में डॉ. राजीव बिन्दल के नेतृत्व में ही नाहन का विकास हो सकता है। अतः उन्होंने बीजेपी परिवार में शामिल होने का निर्णय लिया।
- Advertisement -