-
Advertisement
रसोई गैस की कमी को लेकर धरने पर बैठे MLA Singha, सिलेंडर भेजने के बाद रोका प्रदर्शन
शिमला। ठियोग की पिछड़ी पंचायत कोटिघाट में आज माकपा नेता व विधायक राकेश सिंघा (MLA Rakesh Singha) के नेतृत्व में लोगों ने जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी ऑफिस के बाहर धरना दिया। यह धरना प्रदर्शन कोटिघाट पंचायत में गैस आपूर्ति की कमी को लेकर किया गया। इस प्रदर्शन (Protest) में पूर्व महापौर संजय चौहान, सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा, माकपा की शिमला लोकल कमेटी के सचिव बलबीर पराशर व सीटू जिला शिमला सचिव बाबू राम शामिल रहे। ये सभी नेता डीएफसी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए व तब तक बैठे रहे जब तक गैस की आपूर्ति करने के लिए कोटिघाट पंचायत को गाड़ी नहीं भेजी गई। गैस आपूर्ति करने के बाद ही प्रदर्शन खत्म हुआ। इसके तुरन्त बाद जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी के हस्तक्षेप के बाद 70 गैस सिलेंडर की आपूर्ति कोटिघाट पंचायत को तुरंत कर दी गई।
यह भी पढ़ें: कुणाल पत्थरी मंदिर में चोरी करने वाले आरोपी Arrest, तीन वारदात और कबूली, भेजा जेल

